बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने और फिर दूसरी महिला से विवाह करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिहबरा निवासी जावेद पर आरोप है कि उसने युवती को विवाह का झूठा आश्वासन देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती को शादी का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन बाद में उसने गुपचुप तरीके से किसी और महिला से शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि जब उसे जावेद की दूसरी शादी के बारे में पता चला, तो उसने विरोध जताते हुए उसके घर जाकर जवाब मांगा। इस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से आहत पीड़िता ने 28 मार्च 2026 की शाम वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply