DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बोले- मोदी सरकार मजदूर विरोधी है, तानाशाही कर रही

प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर हाथरस में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांधी पार्क तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में हुआ। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी मानसिकता और तानाशाही का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गांधीजी के प्रति अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गांधीजी के नाम पर बनी योजनाओं को बदलने का प्रयास कर रही है और अगर हिम्मत होती तो गोडसे के नाम पर योजनाएं बना देती। उपाध्याय ने कहा कि देश की जनता अब मोदी सरकार की तानाशाही महसूस कर रही है और युवा पीढ़ी इसका पुरजोर विरोध कर रही है। शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि मोदी सरकार में लोकतंत्र का लगातार हनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मानसिकता गरीब किसानों और मजदूरों के प्रति क्षीण है। ओके ने इसे गांधीजी की विरासत और गरीबों के कानूनी अधिकारों पर सीधा हमला बताया। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी ने घोषणा की कि सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार की इस मानसिकता का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मजदूर विरोधी बिल को तत्काल रद्द कर सरकार की तानाशाही सोच पर रोक लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व पीसीसी अशोक कुमार गुप्त, प्रदेश सचिव विनोद सहयोगी, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बख्शी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अजीत गोस्वामी, अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष चंद्रभान एडवोकेट, कोषाध्यक्ष संजीव आँधीबाल, उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र गांधी, महासचिव योगेश बाबू, ठा कपिल सिंह, सचिव राजकुमार, सौरव दीक्षित, एमएलसी कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार एडवोकेट और ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस शांतनु कुमार, अनीश कुमार आदि मौजूद रहे।


https://ift.tt/L37a5xt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *