DniNews.Live

30 मई को मेरठ में होगा पत्रकार सम्मान समारोह:समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन ,पत्रकार सुरक्षा और सुविधाओं पर दिया जोर

संयुक्त प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब परिसर में आयोजित की गई, जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र चौहान ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 मई 2026 को पत्रकार दिवस के अवसर पर मेरठ में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए यह भी तय किया गया कि संयुक्त प्रेस क्लब जल्द ही जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपेगा। इस ज्ञापन में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों और उनकी सुरक्षा व सुविधाओं से संबंधित 8 मांगें शामिल होंगी। इन मांगों में प्रमुख रूप से सभी समाचार पत्रों के संपादकों के कार्ड पूर्व की भांति जारी करने, संवाददाताओं एवं छायाकारों को सरकारी चिकित्सा कार्ड उपलब्ध कराने, सभी पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने, बिना जांच किसी पत्रकार पर मुकदमा दर्ज न करने, मान्यता प्राप्त समिति की शीघ्र बैठक कराने, सभी पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा लागू करने और अन्य राज्यों की तर्ज पर 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को प्रतिमाह 8000 रुपये पेंशन देने की मांग शामिल है। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मेरठ द्वारा सभी समाचार पत्रों को समान रूप से सूचना उपलब्ध कराने और मान्यता प्राप्त के साथ-साथ गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने का सुझाव भी रखा गया। बैठक में अशोक टाइगर, जाहिदा खान, रमेश सोनी, सुनील शर्मा, हरेंद्र चौधरी, डॉ. पी.के. वर्मा, अतुल महेश्वरी, धर्मेंद्र तोमर, लियाकत मंसूरी, राहुल गौतम, धर्मेंद्र कुमार, नौशाद सैफी, अनिल कुमार कौशिक, अविनाश सक्सेना, सुनील कुमार, अशोक सोम, संजीव तोमर सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *