DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मनाई गई:रालोद कार्यकर्ताओं ने मथुरा में किया माल्यार्पण और हवन

मथुरा में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विधि-विधान से हवन यज्ञ किया। कार्यक्रम का नेतृत्व रालोद के जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने किया। हवन यज्ञ के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों, सिद्धांतों और किसान हितैषी विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनका योगदान आज भी प्रासंगिक है और युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी ने चौधरी चरण सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सादगी, ईमानदारी और निडरता का प्रतीक बताया। पूर्व मंत्री चौधरी सरदार कु. नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज को देश की राजनीति के केंद्र तक पहुंचाने में चौधरी चरण सिंह की भूमिका ऐतिहासिक रही है। चौधरी प्रीतम सिंह प्रधान ने उनके आत्मनिर्भर किसान के सपने का जिक्र किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रामवीर भरंगर, युवा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अमित गुर्जर, सुरेश भगत, पूजा अध्यक्ष बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अंत में, जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलकर किसानों, युवाओं और आमजन के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।


https://ift.tt/mOi5DZG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *