DniNews.Live

बरेली में दो पक्षों में टकराव:दोनों परिवार के विवाद में सड़क पर पथराव, पुलिस ने संभाली स्थिति

बरेली के आंवला में मोहल्ला बजरिया में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित किया। मोहल्ला बजरिया निवासी प्रेमराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को मोहल्ले के कुछ लोग उनके दरवाजे पर आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उनका भतीजा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा और आज वे प्रेमराज से ही निपटेंगे। प्रेमराज डरकर घर में घुस गए, जिसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक पथराव जारी रहा। इससे स्टेशन रोड पर हिंदुस्तान धर्म कांटा के सामने दोनों ओर से राहगीर रुक गए। प्रेमराज अपने परिवार के साथ घर में बंद हो गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल बन गया। प्रेमराज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया। आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है। यह दो परिवारों के बीच का विवाद था, जिसमें पथराव हुआ। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *