DniNews.Live

फर्रुखाबाद में बुजुर्ग महिला से लूट का खुलासा:पुलिस ने बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को दबोचा

फर्रुखाबाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला से कुंडल लूट मामले का खुलासा किया है। इस मामले में एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लूटे गए कुंडल भी बरामद किए हैं। यह घटना 25 मार्च की सुबह करीब 5:40 बजे पाल नगला बिजाधरपुर के पास हुई थी। 85 वर्षीय राम जानकी पाल, पत्नी राम शरण पाल, अपने घर से टहलने निकली थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर झपट्टा मारा और उनके कुंडल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जिला जेल की ओर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। एसओजी, सर्विलांस और फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सर्विलांस की मदद से निखिल कटियार, निवासी राजा नगला, और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *