यूपी के भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को लखनऊ में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- जल्द ही भाजपा की नई टीम का गठन करेंगे। भाजपा की यही खूबसूरती है कि इसमें एक छोटे से कार्यकर्ता को पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। लेकिन सपा में अगर किसी को अध्यक्ष बनना है तो उसे दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। वहां अध्यक्ष परिवार के ही लोग बनेंगे। उन्होंने कहा- भाजपा ने 1989 में पिछड़े वर्ग के कल्याण सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया था। 1991 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। पीएम मोदी भी पिछड़े वर्ग से आते हैं और वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। सपा ने 2012 में मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया, जबकि पार्टी में उनसे वरिष्ठ नेता आजम खान मौजूद थे। उनका हक छीना गया। अगर किसी राजनीतिक दल में लोकतंत्र है, तो वह भाजपा में है। पंकज चौधरी 14 दिसंबर को यूपी भाजपा के अध्यक्ष बने थे। तीन दिन पहले वह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और तब से लगातार बैठकें कर रहे हैं। पंकज चौधरी की 3 बड़ी बातें 1- अखिलेश के PDA का मतलब: ‘पारिवारिक दल एलायंस’ पंकज चौधरी ने कहा- अखिलेश यादव के PDA का मतलब है ‘पारिवारिक दल एलायंस’। इंडिया गठबंधन में भी जितने दल हैं, वे सभी पारिवारिक दल ही हैं।यूपी भाजपा की नई टीम के गठन पर उन्होंने कहा कि भाजपा में जब भी आवश्यकता होती है, तो सभी की सलाह से टीम बनाई जाती है। 2- मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा उन्होंने कहा- मैं सभी को साथ लेकर चलने की राजनीति करता हूं। राजनीति में दंद-फंद नहीं करता। पार्टी में हर कार्यकर्ता का महत्व है, कोई भी परिपूर्ण नहीं होता।मेरे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। कार्यकर्ता को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेता हूं और उनकी हर संभव मदद करूंगा। 3- अटल स्मृति सप्ताह मनाएंगे यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष ने बताया- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा 25 से 31 दिसंबर तक सभी जिलों में ‘अटल स्मृति सप्ताह’ मनाएगी। इसमें अटल जी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।25 दिसंबर को लखनऊ में पीएम मोदी राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। 26 दिसंबर को सभी जिलों में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। पंकज चौधरी की मेगा इवेंट हुई थी ताजपोशी
14 दिसंबर को 11 महीने की माथापच्ची के बाद भाजपा ने पंकज चौधरी की लखनऊ में ताजपोशी की थी। पार्टी ने इसे मेगा इवेंट बनाया। प्रदेश भर से जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, निकायों के अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाकर विधानसभा 2027 चुनाव का शंखनाद किया गया। इस दौरान 15 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ। इस दौरान पंकज चौधरी ने कहा था- मैं गलत के सामने हार नहीं मानता हूं। इसी जिद की वजह से राजनीति में आया। अब सामने और बड़ी चुनौती है। कार्यकर्ता मेरे लिए सबसे ऊपर है। आपके लिए मैं लडूंगा, लडूंगा और लडूंगा। आपकी बात सुनूंगा। समस्या का हल भी निकालूंगा। ————————- पंकज चौधरी से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- यूपी BJP अध्यक्ष का 2027 के लिए नया फॉर्मूला:योगी के पैर छुए, कहा-लड़ूंगा, अड़ूंगा…खुद की फाइटर इमेज बताई
यूपी भाजपा की राजनीति अब 4K और 4S के बीच होगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी रविवार को करीब 17 मिनट बोले। पंकज ने अपने पहले अध्यक्षीय भाषण में अपना राजनीतिक एजेंडा सरकार, संघ और संगठन के बीच रखा। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/dtYU9wm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply