DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैमूर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, कोहरे से जनजीवन प्रभावित:कचरा जलाकर आग ताप रहे लोग, सरकार से अलाव की व्यवस्था करने की अपील

कैमूर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर सावधानी से यात्रा कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के प्रमुख एकता चौक पर प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोग खुद ही लकडियां जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। टोटो चालक मनोज कुमार पटेल ने बताया, “ठंड बहुत तेज है। हम लोग आग जलाकर शरीर गर्म कर रहे हैं। नगर प्रशासन से अपील है कि यहां अलाव की व्यवस्था की जाए।” कृष्णा जायसवाल ने की नाराजगी व्यक्त बिहार सरकार नागरिक परिषद के सदस्य कृष्णा जायसवाल ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “कैमूर जिला मुख्यालय का एकता चौक एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहां भीषण ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन ठप हो गया है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। हर साल बाजारों और चौकों पर अलाव जलाए जाते थे, लेकिन इस बार चार-पांच दिनों से कोई व्यवस्था नहीं है।” जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करने की अपील जायसवाल ने नवागत जिलाधिकारी से अपील की कि वे तत्काल जगह-जगह अलाव की व्यवस्था कराएं, खासकर एकता चौक पर, जो उत्तर प्रदेश से जुड़ने वाला एक व्यस्त मार्ग है। प्रशासन की इस कथित लापरवाही के कारण आम लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल अलाव की व्यवस्था कर लोगों को राहत प्रदान करने की मांग की है।


https://ift.tt/qC7e2St

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *