DniNews.Live

फफूंद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन:भारतीय नववर्ष पर स्वयंसेवकों ने किया भारत माता का जयघोष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार शाम फफूंद में पथ संचलन आयोजित किया। यह संचलन महावीर धाम से प्रारंभ हुआ। इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच स्वयंसेवकों ने भारत माता का जयघोष किया। स्वयंसेवक कदमताल करते हुए महावीर धाम से ख्यालीदास तिराहा, चमनगंज तिराहा, गोविंद गंज, अछल्दा चौराहा, मोतीपुर, मुरादगंज तिराहा और कायस्थान होते हुए वापस महावीर धाम पहुंचे। मार्ग में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक अनूप जी, प्रेम कुमार गुप्ता, सह विभाग प्रमुख अखिलेश कटियार, मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे, जिला प्रतिनिधि रानू अग्निहोत्री, मानवेंद्र पोरवाल, विनीत तिवारी, योगेश त्रिपाठी, उत्सुक सोनी, हरिओम तिवारी, डीजीसी अभिषेक मिश्रा, जिला महामंत्री मनु राजपूत, मनोज दुबे, हरिओम कोष्ठा और पूर्व सभासद प्रबल शर्मा सहित सैकड़ों स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *