मुलायम नगर स्थित हरिओम टेंट हाउस कार्यालय में रविवार को ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता की। रामजी तिवारी ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी भगवान परशुराम जयंती के आयोजन पर विस्तृत चर्चा करना था। सभी वक्ताओं ने एकमत से इस वर्ष जयंती समारोह को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील उपस्थित सदस्यों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाएं, जिससे समाज की एकता और संस्कृति को मजबूती मिल सके। बैठक का समापन ‘जय श्री परशुराम’ के उद्घोष के साथ हुआ, जिसमें सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। ये मौजूद रहे इस बैठक में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें एस.एस. चौबे, टी.आर. जोशी, मुकेश कुमार दुबे, योगेंद्र मिश्रा, कमलेश मिश्रा, भास्कर मिश्रा, घनश्याम शुक्ला और सुशील कुमार मिश्रा शामिल थे। इनके अतिरिक्त दर्जनों ब्राह्मण बंधु भी मौजूद रहे।

Leave a Reply