भदोही जिले में पिछले एक सप्ताह से घना कोहरा और शीतलहर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है, वहीं लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। हालांकि, यह ठंड गेहूं और सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। पूरे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे दृश्यता मात्र 15 मीटर तक रह गई थी। जिले में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण ठंड में और इजाफा हुआ है।
3 तस्वीरों में देखिए कोहरे… बढ़ती ठंड और गलन के कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। आवश्यक काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं और शाम ढलने से पहले ही अपने घरों को लौट रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन और नगर पालिका ठंड से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने में जुटी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक ओर जहां यह ठंड लोगों को कंपकंपा रही है, वहीं किसानों के लिए यह लाभदायक साबित हो रही है। किसान शंभू नाथ ने बताया कि गेहूं और सरसों की फसल के लिए यह ठंड काफी फायदेमंद है। हालांकि, पशुओं और बुजुर्गों के लिए यह ठंड कुछ परेशानी का सबब बनी हुई है।
https://ift.tt/rL2s0wO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply