DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेयर की फजीहत के महीनाभर बाद निगम कार्यकारिणी की बैठक:पिछली बैठक में भाजपा पार्षदों ने कर दिया था बॉयकॉट;1146.49 करोड़ का बजट मंजूर

पिछली बार हुई फजीहत के करीब एक महीने बाद मेयर विनोद अग्रवाल नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक करने में कामयाब रहे। पिछली बार मेयर ने जब निगम कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी तो भाजपा पार्षदों ने उसका बॉयकॉट कर दिया था। इसके बाद नगर निगम मुरादाबाद की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1146.49 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई। बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने अपने इलाके की समस्याओं को लेकर प्रस्ताव भेजे थे। इसके अलावा बैठक में महानगर के बुनियादी ढांचे, सड़क, नाला-नाली निर्माण, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, कर वसूली और सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। कर वसूली पर फोकस
नगर निगम द्वारा संपत्ति कर और जलकर वसूली की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में नवंबर माह तक 91 करोड़ रुपए की वसूली दर्ज की गई। कर वसूली में पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सड़क और नाली निर्माण को मंजूरी
बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण, नाली-नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क निर्माण के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार और जलनिकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद जताई गई। जलकल विभाग के कार्य
जलकल विभाग के अंतर्गत नई पाइपलाइन बिछाने, पुरानी पाइपलाइनों के सुधार और जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने से संबंधित प्रस्ताव पास किए गए। शहर में नई स्ट्रीट लाइट लगाने और खराब लाइटों के प्रतिस्थापन के लिए बजट स्वीकृत किया गया। ऊर्जा दक्ष लाइटिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी।
जनवरी 2026 में प्रस्तावित साहित्य सम्मेलन के आयोजन के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

5D मोशन चेयर टिकट दरों में कटौती
नगर निगम द्वारा संचालित 5D मोशन चेयर के टिकट दरों में कमी की गई। सामान्य टिकट 100 से घटाकर 50 रुपए और बच्चों का टिकट 50 से घटाकर 20 रुपए निर्धारित किया गया।
पूर्व सैनिकों को छूट
बैठक में पूर्व सैनिकों को जलकर में 100 प्रतिशत छूट देने का प्रस्ताव पास किया गया।
रेलवे भूमि पर कार्य न होने पर आपत्ति
नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर रेलवे द्वारा कार्य शुरू न किए जाने का मुद्दा उठाया गया। संबंधित विभाग से पत्राचार कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए।
दुकानों के किराये में संशोधन
नगर निगम की दुकानों के किराए के पुनर्निर्धारण पर निर्णय लिया गया। अलग-अलग बाजार क्षेत्रों में 200 से 500 रुपए प्रति वर्गमीटर मासिक किराया तय किया गया। नामांतरण, प्रीमियम शुल्क और अन्य प्रक्रियाओं में भी संशोधन किया गया।
नई सड़कों पर खुदाई नहीं
बैठक में स्पष्ट किया गया कि नई बनी सड़कों पर अनावश्यक खुदाई नहीं की जाएगी। पूर्व में प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
नाला सफाई और पेयजलापूर्ति में गड़बड़ी की शिकायतें
बैठक में विपक्ष के सदस्य वार्ड 68 से पार्षद नदीम अंसारी ने कई प्रस्ताव पेश किए। उन्होंने कहा कि शहर में नालों की साफ सफाई न होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने जलकल विभाग की ओर से काम में ढिलाई का आरोप लगाया। कहा, पुरानी पाइप लाइन जर्जर हालत में हैं उन्हें बदला जाए। ताकि आगामी त्योहारों पर गंदगी से बचाव हो सके। उन्होंने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को भी निगम के अधिकारियों से साझा किया। सड़क किनारे खोखे रखने का विरोध
पार्षद नदीम अंसारी ने कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि, रेड़ी-पटरी वाले दुकानदारों को स्वानिधि योजना के अंतर्गत आवंटित किए जाने वाले खोखे शहर के कई इलाकों में बिना जनता और जनप्रतिनिधि से संवाद किए बिना खोखे रख दिए गए हैं वो किसी काम के नहीं हैं जनता के करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहे हैं।


https://ift.tt/erX9ZQD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *