अलीगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में विजिबिलिटी महज 10 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं सुबह की ट्रेनों और बसों पर भी कोहरे का असर दिखाई दिया। ठंड और गलन ने लोगों के दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। तापमान में गिरावट, गलन बढ़ी भारतीय मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। सुबह और देर रात खुले इलाकों में गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है। इसके अलावा ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें घंटों लेट कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल यातायात पर दिखा। अलीगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें 1 से 5 घंटे तक देरी से चलीं। पूर्वा एक्सप्रेस करीब 3 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 2 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। सड़कों पर रेंगते वाहन, अलाव का सहारा घने कोहरे के चलते शहर और हाईवे पर वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर वाहन चलते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए चाय की दुकानों और मोहल्लों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सावधानी की सलाह प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करने और ट्रेन यात्रा से पहले रियल-टाइम स्टेटस जांचने की अपील की है।
https://ift.tt/tQoPMnW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply