DniNews.Live

नोएडा में 28वीं मंजिल से गिरकर बीटेक छात्रा की मौत:बस्ती की रहने वाली थी, हादसे का कारण तलाश रही पुलिस

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित अमौर सोसायटी में शनिवार रात एक बीटेक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बस्ती जनपद के मुंडेरवा कस्बा निवासी 21 वर्षीय अर्पिता जायसवाल 28वीं मंजिल से गिरने के बाद मौके पर ही मृत पाई गईं। अर्पिता जायसवाल पानीपत में बीटेक की पढ़ाई कर रही थीं। वह इन दिनों अपनी बड़ी बहन साक्षी जायसवाल के पास नोएडा आई हुई थी। वह अमौर सोसायटी में रहकर पढ़ाई करती हैं। घटना के समय अर्पिता के पिता संजय जायसवाल भी फ्लैट पर मौजूद थे। परिवार में संजय जायसवाल की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री साक्षी नोएडा में, अर्पिता पानीपत में और सबसे छोटी पुत्री आंशिका कानपुर में पढ़ाई कर रही है। पुत्र अक्षत जायसवाल और उनकी पत्नी मुंडेरवा स्थित घर पर रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुंडेरवा में रह रही अर्पिता की मां, भाई और अन्य परिजन तत्काल नोएडा के लिए रवाना हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या का है या कोई हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *