लखनऊ में प्रेरणा स्थल पर पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, LDA और भाजपा का संगठन भी लगा हुआ है। यहां से पीएम नरेन्द्र मोदी स्वच्छता का संदेश भी देंगे। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी करने के बाद इसकी डिटेल भी भी भेज दी गई है। जिसे खुद प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को नॉमिनेट करेंगे। नगर निगम को दी गई 220 बस वहीं, कार्यक्रम के लिए नगर निगम को प्रशासन की तरफ से 220 बस दी गई है। इन बसों में भाजपा कार्यकर्ता के साथ में सरकारी योजना के लाभार्थी कार्यक्रम में ले जाए जाएंगे। इसके लिए जोनल अधिकारियों के साथ में सभी बसों में नगर निगम के 2-2 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, भाजपा के पार्षदों की तरफ से 100 नाम प्रत्येक वार्ड से भेजे जा रहे हैं। इसमें कार्यकर्ता के मोबाइल नंबर सहित अन्य डिटेल शामिल हैं। इसमें इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि जो लोग कार्यक्रम में पहुंचे वह कार्यक्रम के खत्म होने तक वहां पर जरूर रुकें। नगर आयुक्त कई बार कर चुके निरीक्षण गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट से प्रेरणा स्थल तक सभी प्रमुख सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। जहां भी गंदगी, कूड़ा या निर्माण सामग्री दिखाई दे, उसे तुरंत हटाया जाए। साथ ही सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने और अंधेरे वाले इलाकों को चिह्नित कर सुधार करने को कहा गया। लखनऊ की जनता बैठेगी सबसे आगे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ में लखनऊ की जनता कार्यक्रम में सबसे आगे बैठेगी। भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुशील कुमार तिवारी पम्मी ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह से सफल होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ में लखनऊ की जनता के लिए यह ऐतिहासिक दिन होगा। इसके लिए हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर उसे सफल बनाएंगे। 16 मॉडल वार्ड नॉमिनेट करेंगे पीएम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर 25 दिसंबर को नगर निगम 16 मॉडल वॉर्ड की घोषणा करेगा। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लोकार्पण के मौके पर मुख्य अतिथि पीएम नरेन्द्र मोदी इसे नॉमिनेट करेंगे। इसके हर जोन से दो वॉर्ड को मॉडल बनाने के लिए चुना गया है। इन वार्डों को साफ सफाई और कूड़ा कलेक्शन में मॉडल के तौर पर स्थापित करने की तैयारी है, जहां पर खुले में शौच नहीं होता। खाली प्लॉट में गंदगी नहीं होती। सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़क और नाली जैसी समस्याओं को यहां पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। ताकि इसे स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य के लिए पूरा किया जा सके। यहां यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। ये हैं 16 मॉडल वार्ड जोन 1 राजाराम मोहन राय, बाबू बनारसी दास जोन-2 लेबर कॉलोनी, राजाजीपुरम जोन-3 मनकामेश्वर, महाकवि जयशंकर प्रसाद जोन-4 पेपर मिल, राजीव गांधी द्वितीय जोन-5 रामजी लाल सरदार पटेल, गुरु गोबिंद सिंह जोन-6 आचार्य नरेंद्र देव, मल्लाही टोला जोन- 7 लोहिया नगर, बाबू जगजीवन राम जोन -8 विद्यावती द्वितीय, हिंद नगर
https://ift.tt/HDz0sKb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply