लखनऊ में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर रही। आसमान में बादल छाए रहे। ओस की बूंदें पड़ीं। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। 3 इलाकों की हवा जहरीली रही। सोमवार को अधिकतम तापमान भी 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज किया गया। सुबह के समय में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दो दिन बाद दिन में धूप निकली। लखनऊ के मौसम की 5 तस्वीरें देखिए… लालबाग और अलीगंज का AQI खराब सुबह लालबाग का AQI 247, तालकटोरा का AQI 275 और अलीगंज का 235 के साथ में ऑरेंज जोन खराब श्रेणी में रहा। कुकरैल 159, गोमतीनगर 189 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी 148 के साथ में यलो जोन में रहा। इस दौरान औसत AQI 209 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से सोमवार शाम 4 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का AQI 222 के साथ में ऑरेंज जोन में रहा। कोहरे का यलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल लखनऊ में आने वाले दिनों में भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इसका यलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर पूरे प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होने और कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आने की संभावना है| इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने और कोहरे के घनत्व में बढ़ोतरी आनी शुरू हो जाएगी। इससे थोड़ी ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ के मौसम के 2 VIDE0 देखिए…
https://ift.tt/MQua6J2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply