वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार से फिर शुरू हो गई। करीब 6 घंटे तक चली इस कार्रवाई में ज्यादातर दुकानों के शटर और दरवाजे तोड़े गए। रैपिड एक्शन फोर्स और 200 से ज्यादा पुलिस के जवानों के घेरे में बुलडोजर चलता रहा। कुछ दुकानदार अपने दुकानों में सामान आदि रखे थे इसलिए बुलडोजर पहुंचने पर वह एक दिन का समय और मांगने लगे लेकिन बुलडोजर से उनके शटर तोड़े गए। दिन भर लोग हथौड़े आदि से बारजा आदि खुद से भी तोड़ते दिखे। इसमें मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, खजूर, सेवईं, मिठाईयां व कपड़े आदि के दुकानों के शटर तोड़ दिए गए। इन तस्वीरों में देखें दिन भर की कार्रवाई

Leave a Reply