गोरखपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। गोरखपुर आने और यहां से जाने वाली कई फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से संचालित हुईं। दिन भर उड़ानों के समय में बदलाव होता रहा, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। आने वाली उड़ानों पर पड़ा सीधा असर मौसम खराब होने का असर गोरखपुर पहुंचने वाली उड़ानों पर साफ नजर आया। इंडिगो की मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट अपने तय समय 3:20 बजे की जगह 4:34 बजे गोरखपुर पहुंची। इसी तरह इंडिगो की कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट 3:30 बजे के बजाय 4:47 बजे आई। वहीं स्पाइसजेट की मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट भी निर्धारित समय 6:16 बजे की जगह 7:49 बजे एयरपोर्ट पर उतर सकी। रवाना होने वाली फ्लाइटें भी घंटों लेट गोरखपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों को भी देरी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की गोरखपुर-कोलकाता फ्लाइट 3:50 बजे की बजाय 6:50 बजे रवाना हुई। इसी तरह इंडिगो की गोरखपुर-मुंबई फ्लाइट 4:00 बजे के स्थान पर 5:45 बजे उड़ सकी। स्पाइसजेट की गोरखपुर-मुंबई फ्लाइट 6:50 बजे की जगह 8:49 बजे रवाना हुई, जबकि अकासा एयर की गोरखपुर-बेंगलुरु फ्लाइट 7:30 बजे के बजाय 8:04 बजे टेकऑफ कर पाई। टर्मिनल पर घंटों इंतजार को मजबूर रहे यात्री उड़ानों में लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को टर्मिनल में बैठकर इंतजार करना पड़ा। देरी का असर कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ा। कई लोगों की आगे की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ही काफी समय बिताया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार खराब मौसम और विजिबिलिटी कम होने के कारण उड़ानों के संचालन में दिक्कतें आईं। मौसम की स्थिति में सुधार के बाद धीरे-धीरे उड़ानों को सामान्य करने की कोशिश की गई, हालांकि देर शाम तक कई फ्लाइटें अपने तय समय से पीछे चलती रहीं।
https://ift.tt/VjBW9Oe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply