DniNews.Live

सड़क हादसे में मृत महिलाओं के शवों से गहने गायब:परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस को दी तहरीर, जांच जारी

बाराबंकी जिले में एक सड़क हादसे के बाद मृत दो महिलाओं के शवों से आभूषण गायब होने का गंभीर आरोप सामने आया है। यह घटना फतेहपुर-सिहाली मार्ग पर इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम हुई थी, जिसमें देवरानी और जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में एक तीन वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपे गए, तो उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों महिलाओं के शरीर से सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक महिलाओं के पास झुमकी, मंगलसूत्र और सोने की चेन जैसे आभूषण थे, लेकिन शव मिलने पर ये नहीं मिले। एक महिला के पैरों में केवल पायल ही पाई गई।
स इस घटना को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी है। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है और मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हादसा तब हुआ जब सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र निवासी इंद्रजीत वर्मा अपनी पत्नी खुशी वर्मा (18) भाभी पिंकी देवी (28) और तीन वर्षीय भतीजी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग खुलते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। आभूषण गायब होने की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *