हाथरस के बिसावर में एक झोपड़ी में आग लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग और 10 बकरियों की जलकर मौत हो गई। यह घटना मुकुंदपुर मोहल्ले में हुई। मृतक की पहचान बनी सिंह पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी। झोपड़ी में बंधी 7-8 बकरियां और उनके बच्चे भी आग की चपेट में आ गए, जिससे कुल 10 बकरियों की मौत हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बनी सिंह झोपड़ी के अंदर चूल्हे पर आग ताप रहे थे और उसी दौरान सो गए थे। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। जलती हुई झोपड़ी देखकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर पीआरवी और चौकी बिसावर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बनी सिंह के शव को मोर्चरी हाउस हाथरस भेज दिया है। बनी सिंह घर पर अकेले रहते थे। उनका बेटा श्रीकृष्ण बिसाना, थाना चंदपा, जनपद हाथरस में रहता है, जबकि उनके भाई सुंदर मौजा चावड़, कस्बा बिसावर में रहते हैं।
https://ift.tt/wLBZf96
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply