DniNews.Live

बिहार के मजदूर की मेडिकल कॉलेज में मौत:हरदोई की गल्ला मंडी के पास शराब ठेके के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था

हरदोई में लखनऊ रोड स्थित गल्ला मंडी के पास रविवार सुबह एक शराब ठेके के सामने बिहार निवासी एक मजदूर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के पटना जनपद के खीरी मोर थाना क्षेत्र के मुंगिला गांव निवासी सत्येंद्र मांझी (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सत्येंद्र मांझी 15 मार्च को अपने साथियों के साथ हरदोई गल्ला मंडी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करने आए थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस कर रही मामले की जांच परिजनों के अनुसार, सत्येंद्र शनिवार शाम को टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। रविवार सुबह उन्हें गल्ला मंडी के पास शराब ठेके के बाहर अचेत अवस्था में देखा गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *