DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में भाभी से अवैध संबंध में पत्नी की हत्या:फंदे पर लटका मिला शव, मां बोली- दहेज में अर्टिगा कार मांगता था

बरेली में महिला का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। मायके वालों का आरोप है कि पिता रविवार को बेटी को ससुराल छोड़कर गए। उसी रात पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पति आए दिन दहेज में अर्टिगा कार की मांग करता था। महिला की मां ने बताया- मेरी बिटिया शिवानी की दो साल की बच्ची है। उसके पैदा होने के बाद से दामाद का उसकी भाभी से अवैध संबंध भी चल रहा था। मेरी बेटी ने कुछ दिन पहले ही इस बारे में मुझे बताया था। मेरी बेटी की मौत की ये भी वजह है। घटना की सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। उन दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के दोहरा गौटिया में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। इनके बेटे सोनू उर्फ ब्रज किशोर शर्मा की शादी 4 साल पहले शिवानी शर्मा (27) से हुई थी। दोनों की एक 2 साल की बेटी भी है। शिवानी का शव सोमवार को ससुराल में मिला। सुभाषनगर के शांति बिहार में रहने वाले शिवानी के पिता मुनीश शर्मा ने बताया कि 4 साल पहले मैंने अपनी बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। हम लोग हर महीने शिवानी की ससुराल में घर का पूरे महीने का सामान भिजवाते थे। हर सप्ताह सब्जी लेकर भी देते थे। उसके बावजूद उसका पति और ससुराल के अन्य लोग शिवानी को मारते-पीटते थे। पति दिल्ली में ऑटो चलाता है
मुनीश शर्मा ने बताया- पति दिल्ली में ऑटो चलाता है। 15 दिनों से मेरी बेटी मायके में थी। कल रविवार को मैं उसे ससुराल छोड़कर आया था। रात में दिल्ली से आए उसके पति ने गला दबाकर मेरी बिटिया को मार दिया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध
मां कमल शर्मा का कहना है कि मेरी बेटी शिवानी ने 2 साल पहले बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से पति उसे परेशान करता था। उसके साथ में मारपीट करता था। शिवानी के पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध भी चल रहा था। इसलिए उसने मेरी बेटी को मार डाला। मौसी बोली- बेटी पैदा होने पर पत्नी को हॉस्पिटल में पीटा था
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर शिवानी की मौसी डॉ. पूनम पाठक ने कहा- जब शिवानी ने प्राइवेट हॉस्पिटल में बेटी जन्म दिया, तो उसके पति ने हॉस्पिटल में शिवानी के साथ मारपीट की थी। हॉस्पिटल का खर्चा भी उसके पति ने नहीं दिया। हम लोग उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करवाकर लाए। वो बेटी की कोई जिम्मेदारी नहीं उठाता था। वही घटना की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। पति और ससुर के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। ……………………. ये खबर भी पढ़िए- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार टकराई, बाप-बेटे समेत 3 की मौत: 26 जिले शिमला से ठंडे, 40 शहरों में घना कोहरा, 100 ट्रेनें लेट यूपी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से पारा तेजी से गिर रहा है। प्रदेश में नैनीताल (6°C)-शिमला (11°C) से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। यूपी के 26 जिले शिमला से ज्यादा ठंडे हैं। 24 घंटे के न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी 4.5°C के साथ सबसे ठंडा रहा। इटावा में पारा 6.4°C, शाहजहांपुर 6.5°C, कानपुर और बुलंदशहर में 7°C रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/isho3FU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *