DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में चल रही तेज बर्फीली हवा:तड़के सुबह छाया घना कोहरा, लालबाग, अलीगंज और तालकटोरा की एयर क्वालिटी खराब

लखनऊ में सुबह से भीषण कोहरे का असर बना हुआ है। ठंडी बर्फीली हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही। इससे गलन बढ़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। वहीं, सुबह के समय में लखनऊ का औसत AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान भी 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज किया गया। इस दौरान दो दिनों बाद धूप निकली। सुबह के समय में घना कोहरा छाया। इसके बाद मौसम साफ हो गया। लालबाग और अलीगंज का AQI खराब सुबह से लालबाग का AQI 247, तालकटोरा का AQI 275 और अलीगंज का 235 के साथ में ऑरेंज जोन खराब श्रेणी में रहा। कुकरैल 159, गोमतीनगर 189 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी 148 के साथ में यलो जोन में रहा। इस दौरान औसत AQI 209 रहा। जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से सोमवार शाम 4 बजे जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 222 के साथ में ऑरेंज जोन में रहा। कोहरे का यलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल लखनऊ में घना कोहरा आने वाले दिनों में भी छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इसका यलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर पूरे प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी होने तथा कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आने की संभावना है| इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने तथा कोहरे के घनत्व में बढ़ोत्तरी आनी शुरू हो जाएगी। इससे थोड़ी ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 24 दिसंबर 22° 10° 25 दिसंबर 21° 9° 26 दिसंबर 21° 9° 27 दिसंबर 21 ° 10° 28 दिसंबर 22° 10°


https://ift.tt/f7FrGiV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *