DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा हादसे में 10 डीएनए मैच, 5 की रिपोर्ट बाकी:आज शव परिजनों को सौंपे जाएंगे, 3 शवों की पहचान के लिए दोबारा होगी प्रक्रिया

मथुरा के बल्देव में यमुना एक्सप्रेसवे पर 16 दिसंबर की सुबह चार बजे भीषण हादसे में 19 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें 15 लोगों का डीएनए नमूना लेने के लिए दांत और हड्डी फोरेंसिक लैब भेजे गए । सोमवार रात को 13 डीएनए हासिल कर लिए गए। इसमें 10 का मिलान कर लिया गया। रिपोर्ट मथुरा पुलिस को सौंप दी गई है। आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के ज्वाइंट डायरेक्टर ने बताया कि मथुरा एक्सप्रेसवे पर 16 दिसंबर की सुबह करीब चार बजे हुए भीषण हादसे में नौ वाहनों में आग लग गई थी। हादसे में 19 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इनमें सिर्फ की पहचान हो सकी थी। बसों में आग लगने से जिंदा जले यात्रियों की पहचान संभव नहीं थी। अज्ञात शवों की हड्डी और दांतों को आगरा फोरेंसिक लैब भेजा गया था। 25 लोगों के ब्लड सैंपल लिए थे मृतकों की शिनाख्त के लिए 25 लोगों के ब्लड सैंपल डीएनए मिलान के लिए भेजे गए थे। आग में जलने से कुछ शवों की हड्डी और दांत से डीएनए निकालना विज्ञानियों के लिए चुनौती थी। टीम 160 घंटे लगातार प्रयासरत रही। इनमें 13 नमूनों से डीएनए हासिल करने में सफल रही। जबकि डीएनए मिलान 10 का ही हो सका। तीन शव का मिलान नहीं हुआ जिन 13 डीएन को हासिल किया गया है, उसमें 3 ऐसे हैं, जिनका मिलान 25 लोगों के ब्लड सैंपल से नहीं हुआ है। यानी कि अब मथुरा पुलिस को शवों को क्लेम करने वाले अन्य लोगों के ब्लड सैंपल लेने होंगे, जिससे तीन शवों की शिनाख्त हो सके। सुबह से शव सौंपने की प्रक्रिया होगी बताया गया है कि मथुरा पुलिस ने सोमवार रात को डीएनए मिलान की रिपोर्ट ले ली है। जिसके आधार पर मंगलवार को पुलिस स्वजन को बुलाकर शवों को उनके सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। बल्देव थाने की टीम 6 दिन से डेरा डाले हुए थे। विज्ञानियों ने 160 घंटे की जांच के बाद सफलता हासिल की। लैब द्वारा रिपोर्ट शवों की पोस्टमार्टम संख्या के अनुसार दी गई है। डीएनए जांच करने वाली वैज्ञानिकों की टीम संयुक्त निदेशक आगरा फोरेंसिक लैब अशोक कुमार के निर्देशन में नमूनों से डीएनए निकालने में जुटी टीम में अनीता पुंढीर (उप निदेशक गाजियाबाद फोरेंसिक लैब), प्रगति सिंह (उप निदेशक लखनऊ फोरेंसिक लैब) के अलावा विज्ञानी अधिकारी पवन कुमार एवं शशि शेखर पांडेय (आगरा) प्रमुख हैं। इसके अलावा दो विज्ञानी सहायक समेत 10 लोग टीम में शामिल हैं। डीएनए जांच करने वाली वैज्ञानिकों की टीम संयुक्त निदेशक आगरा फोरेंसिक लैब अशोक कुमार के निर्देशन में नमूनों से डीएनए निकालने में जुटी टीम में अनीता पुंढीर (उप निदेशक गाजियाबाद फोरेंसिक लैब), प्रगति सिंह (उप निदेशक लखनऊ फोरेंसिक लैब) के अलावा विज्ञानी अधिकारी पवन कुमार एवं शशि शेखर पांडेय (आगरा) प्रमुख हैं। इसके अलावा दो विज्ञानी सहायक समेत 10 लोग टीम में शामिल हैं।


https://ift.tt/hfpzb7l

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *