DniNews.Live

हरदोई में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत:गड्ढा देखकर अचानक ब्रेक लगाया था, ईंटें उछलकर महिला पर गिरीं

हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के अमरावां गांव में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय शिवरानी के रूप में हुई है। शिवरानी गांव में पीपल के पेड़ के पास बैठी थीं, तभी ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। चालक ने सामने गड्ढा देखकर अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से उस पर लदी 10-15 ईंटें उछलकर शिवरानी पर गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवरानी के पुत्र रामसुंदर ने बताया कि उनकी मां पीपल के पेड़ के पास बैठी थीं जब यह हादसा हुआ। उनके परिवार में पति श्रीराम, तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने जानकारी दी कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। हादसा दूसरे थाना क्षेत्र में हुआ है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *