DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोतिहारी में एसपी का जनता दरबार बना भरोसे का मंच:कड़ाके की ठंड में भी उमड़ी फरियादियों की भीड़, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

बिहार के पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा थानों में आयोजित किए जा रहे जनता दरबार अब जिले में पुलिस–जन संवाद का मजबूत माध्यम बनते जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार में पहुंच रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि एसपी स्वयं उनकी बात सुनेंगे और त्वरित समाधान भी सुनिश्चित करेंगे। यह भरोसा अब व्यवहार में भी बदलता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने फेनहारा और मधुबन थाना में जनता दरबार का आयोजन किया। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। क्रमबद्ध सुनवाई, कई मामलों का मौके पर समाधान जनता दरबार के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और उन्हें क्रमबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होंने ऑन-द-स्पॉट समाधान कर फरियादियों को तत्काल राहत दी। इससे लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य केवल आवेदन लेना नहीं, बल्कि समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ शिकायतों पर सख्त रुख फेनहारा थाना में आयोजित जनता दरबार के दौरान रुपौलिया पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक ठाकुर के खिलाफ विभिन्न मामलों से जुड़े कई आवेदन सामने आए। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इन आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दीपक ठाकुर के खिलाफ फेनहारा थाना में धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा उनके विरुद्ध कई अन्य मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें अधिकांश जमीनी विवाद से जुड़े हुए हैं। जमीनी विवादों में सीओ को सुनवाई के निर्देश जमीनी विवाद से संबंधित मामलों को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में पुलिस के साथ-साथ राजस्व विभाग की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने जनता दरबार में उपस्थित संबंधित अंचलाधिकारी (सीओ) को निर्देश दिया कि वे मौके पर ही मामलों की सुनवाई करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि जमीनी विवाद अक्सर बड़े आपराधिक मामलों का कारण बनते हैं, इसलिए इन्हें प्रारंभिक स्तर पर ही गंभीरता से निपटाना आवश्यक है। आंकड़ों में जनता दरबार फेनहारा थाना में आयोजित जनता दरबार में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि मधुबन (चौबे थाना क्षेत्र) में आयोजित जनता दरबार में 61 आवेदन आए। अधिकांश आवेदन भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धमकी और लंबित मामलों से संबंधित थे। जनता का बढ़ता भरोसा पुलिस के लिए चुनौती भी जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि जनता की उम्मीदें पुलिस से लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस विभाग भी उन उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा,“कड़ाके की ठंड में भी जिस तरह बड़ी संख्या में लोग जनता दरबार में पहुंच रहे हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि अब लोगों को पुलिस व्यवस्था पर भरोसा होने लगा है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह भरोसा पुलिस के लिए एक जिम्मेदारी और चुनौती दोनों है, जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा। अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद जनता दरबार के दौरान डीएसपी कुमार चंदन, फेनहारा थानाध्यक्ष नीलम कुमारी, मधुबन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था और सुनवाई की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होती रही। जनता दरबार के सफल आयोजन से फरियादियों में संतोष और राहत साफ नजर आई, वहीं पुलिस–जन संबंधों में मजबूती का संदेश भी गया।


https://ift.tt/ufWbDLn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *