DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

खगड़िया में जीविका दीदियों की खेल प्रतियोगिता:‘नई चेतना अभियान’ के तहत महिलाओं को जागरूकता किया गया

खगड़िया में जीविका मानसी टीम, नई चेतना अभियान और दीदी अधिकार केंद्र ने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के उद्देश्य से एक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता कन्या मध्य विद्यालय खुटिया के प्रांगण में प्रेरणा संकुल संघ चकहुसैनी कैडर और जीविका दीदियों के बीच हुई। रस्सी कूद से लेकर वॉलीबॉल तक, महिलाओं ने दिखाया दमखम इस खेल प्रतियोगिता में प्रेरणा संकुल संघ के अंतर्गत नगर पंचायत मानसी के चकहुसैनी, खुटिया, पूर्वी ठाठा और पश्चिमी ठाठा के कैडर ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने रस्सी कूद, क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता और आर्थिक विकास पर जोर प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु ने बताया कि यह आयोजन ‘नई चेतना अभियान’ का हिस्सा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशाखोरी, गंदगी और अशिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही, महिलाओं के आर्थिक विकास हेतु विभिन्न जीविकोपार्जन और स्वरोजगार के अवसरों पर भी चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


https://ift.tt/dAI1bwK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *