DniNews.Live

2 अप्रैल को श्रीराममंदिर परिसर के हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण:बजरंगी कटियार सहित अयोध्या के 50 महंतों को ट्रस्ट ने आमंत्रित किया

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र हनुमान जयन्ती पर श्री रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में बनाये गए हनुमान जी के मंदिर पर ध्वजारोहण आयोजन करेगा। ंइस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता नेता बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष विनय कटियार और बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त ) वित्त चेयरमैन जयभानु सिंह पवैया तथा पूर्व संयोजक डाक्टर सुरेंद्र जैन प्रकाश शर्मा सहित अन्य पूर्व व वर्तमान बजरंग दल पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 2 अप्रैल हनुमान जयंती पर आयोजित होगा कार्यक्रम
2 अप्रैल हनुमान जयंती पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की कमान तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अपने हाथों में ले रखी है।राय के अनुसार बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही बजरंग दल के
पुराने सभी कार्यकर्ताओं को निमन्त्रित किया है इसके अतिरिक्त अयोध्या के पचास से ऊपर सन्त महात्मा और पचास सम्मानित नागरिकों को भी आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम दिन में ग्यारह बजे प्रारम्भ होगा जो लगभग दो घंटे तक चलेगा ।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पूर्व में आयोजित हो चुके कार्यक्रमों की भाँति इस हनुमान मंदिर के ध्वजारोहण के कार्यक्रम की तैयारी उसी प्रकार कर रही है जिस प्रकार उसने पूर्व में लोगों से पत्र और दूरभाष से संपर्क साधा और उन्हें सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया था।
जन्मभूमि परकोटे के अंतर्गत हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने के लिए ही बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष और संयोजकों को आमंत्रित कर ट्रस्ट की इतिहास रचने की तैयारी है।
ज्ञातव्य हो विनय कटियार और जयभानु सिंह पवैया मंदिर आंदोलन के फायर ब्रांड नेता रहे हैं दोनों ने इसे व्यापक धार देकर युवाओं को जोड़ा और अपनी पहचान बनाई,पवैया ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान जम्मू कश्मीर की अमरनाथ यात्रा पर आंतकी हमलें की धमकी को स्वीकार करते हुए पचास हज़ार से ऊपर पंजीकृत बजरंगियों को साथ लेकर रुकी यात्रा को पुनः प्रारम्भ कराकर युवाओं में अपनी पहचान बना कर इतिहास रच दिया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *