जमुई के गरही थाना क्षेत्र के चननवर गांव में दबंगई का एक मामला सामने आया है। सोमवार को कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर उसका मुख्य गेट उखाड़ दिया और घर के सदस्यों, खासकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महुलियाटांड़ निवासी दिनेश यादव अपने आधा दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर पहुंचा। आरोप है कि दिनेश यादव ने यह दावा करते हुए घर का गेट उखाड़ दिया कि उसने यह संपत्ति पीड़ित के सौतेले भाई से खरीदी है और अब घर खाली कराया जाएगा। जब घर के सदस्यों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आईं महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित की पहचान गरही थाना क्षेत्र के चननवर गांव निवासी रतन मोदी के रूप में हुई है। रतन मोदी ने बताया कि वह और उनका परिवार कई वर्षों से इसी घर में रह रहा है। उनके दादा-परदादा भी इसी मकान में निवास करते थे। रतन मोदी के अनुसार, उनके पिता बंसी मोदी ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से रतन मोदी पैदा हुए, जबकि दूसरी शादी से उनके दो सौतेले भाई (मुन्ना मोदी) और एक बहन हैं। उन्होंने बताया कि घर का बंटवारा आज तक नहीं हुआ है। मुन्ना मोदी झारखंड के जसीडीह में रहते हैं और लंबे समय से गांव नहीं आए हैं।
https://ift.tt/pydJ3a1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply