DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुत्ते की तरह भौंकने लगा युवक, काटने दौड़ा:खुद के कपड़े नोचे; अलीगढ़ में घरवाले चारपाई से बांधकर अस्पताल ले गए

अलीगढ़ में एक युवक को आवारा कुत्ते ने काट लिया। करीब 5-6 घंटे बाद युवक ऐसी हरकतें करने लगा, जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कोई उस युवक के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। युवक कुत्तों जैसी हरकतें कर रहा था। जीभ बाहर निकालकर वो लोगों को काटने के लिए दौड़ रहा था। थोड़ी देर बाद बड़ी मुश्किल से कुछ लोगों ने उस युवक को जानवरों की तरह पकड़ा और जबरन चारपाई से बांध दिया। हालत स्थिति गंभीर होने पर युवक के घरवाले उसे खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। यहां पहुंचते-पहुंचते वह कुत्तों की तरह भौंकने भी लगा। डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत देखते हुए दिल्ली के हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। मामला खैर तहसील के उटवारा गांव का है। युवक कैसी हरकतें कर रहा, देखिए 3 तस्वीरें सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर शाम को कुत्ते ने काटा, रात में भौंकने लगा
रामकुमार (23) उटवारा गांव में रहने वाले विजयपाल का बेटा है। 20 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह गांव में घूम रहा था, तभी उसके पैर में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया। घर लौटने पर यह बात उसने घरवालों को बताई। इस पर घरवालों ने घाव धो दिया। फिर गांव में प्रचलित तौर-तरीके के हिसाब से उसके घाव पर मिर्च लगा दी। इसके बाद रामकुमार घर पर ही रहा। पिता विजयपाल ने बताया- 20 दिसंबर की रात करीब 9 बजे तक बेटा पूरी तरह सामान्य था। उसने खाना भी खाया। लेकिन, करीब रात 11 बजे से अचानक उसका व्यवहार बदलने लगा। मुझसे कहने लगा कि पापा बेचैनी हो रही है। हमें लगा कि ठंड की वजह से ऐसा हो रहा होगा। लेकिन, कुछ देर बाद ही वो शरीर में जगह-जगह खुजली करने लगा। कुछ देर बाद कुत्तों की तरह आवाजें निकालने लगा। जीभ बाहर निकालकर लोगों को सूंघने लगा। कोई उसे पकड़ता तो उसे काटने की कोशिश करने लगता। वो हम लोगों यानी घर के लोगों को भी काटने की कोशिश कर रहा था। पिता बोले- दिनभर झाड़-फूंक कराई
विजयपाल ने बताया- यह सब देखकर देर रात को ही हम लोग घबरा गए। हम लोगों ने पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया। लेकिन, सुबह तक उसकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। उसको काबू में रखने और गांववालों को काटने से बचाने के लिए हमें अपने ही बेटे को जानवरों की तरह चारपाई पर बांधना पड़ा। 21 दिसंबर की शाम हम परिवारवाले और गांव के कुछ लोग चारपाई से बंधी हुई हालत में बेटे को लेकर खैर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर बताते हुए तुरंत रेफर किया
सीएचसी अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी ने रामकुमार की हालत को गंभीर बताते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक में रैबीज के गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं। सोमवार सुबह घरवाले उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए। कुत्ता काटे तो न करें लापरवाही
डॉ. रोहित भाटी ने बताया- कुत्ते के काटने को कभी भी हल्के में न लें। रैबीज एक घातक वायरल बीमारी है। यह कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने अथवा खरोंच से फैलती है। समय पर एंटी रैबीज इंजेक्शन न लगवाने पर वायरस शरीर में तेजी से फैलकर दिमाग, नर्वस सिस्टम और हृदय पर हमला करता है। यह जानलेवा भी हो सकता है। फिलहाल युवक को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। आवारा कुत्ता गांव में अभी भी घूम रहा है। यूपी में पूरे देश में सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में सबसे अधिक आवारा कुत्ते यूपी में थे। यूपी में कुल 20,59,261 आवारा कुत्ते हैं। यह संख्या 2012 की तुलना में लगभग आधी थी। सिर्फ राजधानी लखनऊ की बात करें, तो 2019 में यहां 75 हजार आवारा कुत्ते थे। यह आंकड़ा पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल के सर्वे में सामने आया था। लखनऊ नगर निगम के सर्वे के अनुसार, शहर में अनुमानित 95 हजार आवारा कुत्ते हैं। आवारा कुत्तों से निपटने के लिए नसबंदी अभियान चल रहा
कुत्तों की आबादी को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन समय-समय पर नसबंदी अभियान चलाता है। इंसानों और कुत्तों के बीच संघर्ष कम हो, इसलिए प्रशासन ऐसा करता है। पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के अनुसार, 2019 से 2024 तक संस्था ने सिर्फ लखनऊ शहर में 89 हजार कुत्तों की नसबंदी की है। संस्था ने लखनऊ नगर निगम के साथ मिलकर यह काम किया। संस्था के मुताबिक WHO का मानक है कि कुत्तों की आबादी कंट्रोल करने के लिए उनकी कुल आबादी का 70% की नसबंदी होना चाहिए। संस्था ने इससे अधिक संख्या में राजधानी में आवारा कुत्तों की नसबंदी की है। पालतू कुत्तों के लिए नियम आवारा कुत्तों के लिए नियम (ABC प्रोग्राम) ————————– यह खबर भी पढ़ें… अर्टिगा कार के लिए पत्नी की हत्या की, मां बोली- दामाद के उसकी भाभी से अवैध संबंध थे बरेली में अर्टिगा कार के लिए पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक महिला के मायकेवाले बोले- पति आए दिन दहेज में अर्टिगा कार की मांग करता था। कई दिन से बेटी मायके में थी। कल जैसे ही बिटिया के पापा उसे ससुराल छोड़कर आए, तो उसी रात में पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/qJNIyFL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *