महराजगंज पुलिस ने पनियरा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बांकी माता मंदिर मेले के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 28 मार्च 2026 को हुई थी। मेले में पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था। इस संबंध में पनियरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 92/2026, धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने चाकू किया बरामद पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 मार्च 2026 को आरोपी राकेश गुप्ता (उम्र करीब 26 वर्ष) को लक्ष्मीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। राकेश गुप्ता रामभरोश का पुत्र और सोनबरसा, पनियरा, महराजगंज का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बृजभान यादव, हेड कांस्टेबल परमेश्वर गौड़ और कांस्टेबल विष्णु अग्रहरि की टीम शामिल थी।

Leave a Reply