DniNews.Live

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत:बांदा में पति बाल-बाल बचा, दवा लेने जाते समय हादसा

बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। कल्लूपुर मोड़ के पास एक ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में 37 वर्षीय सविता देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके पति विद्यानंद सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पछौंहा गांव निवासी विद्यानंद अपनी पत्नी सविता (लगभग 37 वर्ष) को बाइक से फतेहपुर जनपद इलाज के लिए ले जा रहे थे। कल्लूपुर मोड़ के पास एक ओवरलोड अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे बैठी सविता ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति विद्यानंद ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कमासिन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया। विद्यानंद को हल्की चोटें आईं, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित बताए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। विद्यानंद ने बताया कि वे अपनी पत्नी सविता को दवा दिलाने फतेहपुर जा रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं तीन ट्रकों को पार कर चुका था और चौथे ट्रक को पार करने वाला था। ट्रक ने पहले साइड दी, फिर दो बार कट मारा, जिससे मेरी पत्नी पीछे से गिर गई और ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया।” भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुबह पछौंहा गांव निवासी सविता और विद्यानंद दवा कराने जा रहे थे। कल्लूपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सविता की मृत्यु हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन के डॉक्टर जायसवाल ने बताया कि पछौंहा निवासी सविता पत्नी विद्यानंद को सुबह मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। कमासिन थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *