भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शुक्रवार को सीतामढ़ी के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम से पहले उन्होंने पुनौरा धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां जानकी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। बूथ स्तर- राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े लाखों कार्यकर्ताओं को गर्व सरावगी ने घोषणा की कि आगामी 23 तारीख बिहार और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। उन्होंने इसे बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार पाटलिपुत्र यानी पटना की धरती पर आ रहे हैं। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। एयरपोर्ट से शोभा यात्रा और रोड शो की शुरुआत होगी संजय सरावगी ने बताया कि सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट से शोभा यात्रा और रोड शो की शुरुआत होगी। यह शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मिलर हाई स्कूल के प्रांगण तक पहुंचेगी, जहां भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे बिहार के लिए विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब बिहार के किसी नेता को पार्टी संगठन के इतने शीर्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व ने युवा नेता नितिन नवीन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ यह न केवल भाजपा के लिए बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए गर्व की बात है और इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। संजय सरावगी ने यह भी बताया कि जिस वर्ष भाजपा की स्थापना हुई, उसी वर्ष के आसपास नितिन नवीन का जन्म हुआ, जो अपने आप में एक रोचक संयोग है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। बिहार में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।
https://ift.tt/fQrcXne
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply