रॉबर्ट्सगंज के चूर्क तिराहे मोड़ पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी, मंहगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऊषा कोल ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं मंहगाई से परेशान हैं, सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतें उन्हें प्रभावित कर रही हैं। महंगी शिक्षा के कारण भी लोग पिछड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में हत्या, लूट और बलात्कार जैसे अपराध बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता आज भी सिलेंडर, बिजली कनेक्शन और पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारों में खड़ी है, और लगातार मंहगाई की मार झेल रही है।
सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की मंहगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘शंखनाद’ करते हुए उसे हटाने का संकल्प लिया। मुन्ना प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों पर काम कर रही है, जबकि धरातल पर उसके कार्य विफल साबित हुए हैं। इस प्रदर्शन में शांति कोल, उर्मिला भारती, सुरेश विश्वकर्मा, सरजू बैसवार, पुष्पा कोल और आरती गोंड सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply