DniNews.Live

मथुरा में लड्डू गोपाल पोशाक गोदाम में आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, कई लोगों की आजीविका प्रभावित

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के कटौती कुआं स्थित एक लड्डू गोपाल की पोशाक के गोदाम में रविवार देर रात आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। गोदाम संचालक सोनू पाल ने बताया कि रात में उन्होंने गोदाम से धुआं उठते देखा। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। गोदाम मालिक सोनू पाल के मुताबिक, इस आगजनी में लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में लड्डू गोपाल की पोशाकें, कपड़े और अन्य संबंधित सामग्री बड़ी मात्रा में रखी थी, जो पूरी तरह नष्ट हो गई । यह व्यवसाय उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन था। आग लगने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है, जिससे परिवार के पालन-पोषण में कठिनाई होगी। घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना ऐसे गोदामों का संचालन जोखिम भरा हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *