बाराबंकी के जैदपुर थानाक्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई। घटना के वक्त अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस खड़ी थीं। इनमें से 13 जलकर खाक हो गई, जबकि 30 एंबुलेंस को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दरअसल, जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को आग लगने की सूचना मिली था। वह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाना शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू मिला। हालांकि, इस बीच 13 एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं। हालांकि, दमकलकर्मियों ने बाद में आग को बुझाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाहर से किसी ने कुछ जलाया था, जिससे आज की लपेट एंबुलेंस में लगी। एंबुलेंस में डीजल होने के चलते आग बढ़ गई और करीब एक दर्जन एंबुलेंस से जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply