DniNews.Live

वाराणसी में JSK रक्तदान शिविर में उमड़े 257 महादानी:अग्रवाल भवन में जुटे समूह के सदस्य, डॉक्टरों ने जांचा स्वास्थ्य

वाराणसी में रविवार को जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। काशी विश्वनाथ धाम के पास आयोजित शिविर में 257 रक्तदानियों ने प्रतिभाग किया। संगठन के सदस्यों ने उत्साह के बीच रक्तदान किया, साथ ही दूसरो को प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में समाज के जरूरत मंद लोगों के लिए परीक्षण काउंटर भी बनाया गया। इसमें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, सर सुंदरलाल चिकित्सालय, एसएसपीजी कबीरचोरा, पापुलर हास्पिटल, मैक्सवेल हास्पिटल एवं अमृताशा ब्लड सेन्टर के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। सुबह 11 से शुरू हुए रक्तदान शिविर का संचालन शाम 4 बजे तक किया गया, रक्तदान के लिए पहुंचे कई लोगों ने अपने नाम और ब्लड ग्रुप का पंजीकरण कराया और जरूरत पड़ने पर रक्तदान का संकल्प लिया। इस दौरान ADCP नमृता श्रीवास्तव ने भी प्रोत्साहित किया। दैनिक भास्कर कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका में शामिल हुआ। इस दौरान संस्था के संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, आकांक्षा आलोक मिश्रा, चन्दमौली उपाध्याय, अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल,नीरज पारिख, डा आशीष गुप्ता, अजीत बजाज, दिव्या अग्रवाल, स्वेता गौरव, गुप्ता,डा शालनी राणा, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप मल्होत्रा, मुन्ना चौरसिया, पूजा गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे, एकता पारीख, ब्रजेश लोड, रितेश अग्रवाल, जुली गीतेश मित्तल, कंचन भट्टचार्य, शुभो घोष शामिल रहे। तस्वीरों में देखिए रक्तदान शिविर की झलिकयां…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *