चित्रकूट में एक दिव्यांग सरकारी शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार गांव का है। मृतक की पहचान हीरालाल पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से सोनेपुर जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हीरालाल पहाड़ी क्षेत्र के लोहदा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से विद्यालय और गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply