बाराबंकी जिले के हरक विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैदपुर में खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही जैदपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गए। हालांकि, आधे घंटे के अंदर ही आधा दर्जन से अधिक एंबुलेंस जलकर खाक हो चुकी थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाहर से किसी ने कुछ जलाया था, जिससे आज की लपेट एंबुलेंस में लगी। एंबुलेंस में डीजल होने के चलते आग बढ़ गई और करीब एक दर्जन एंबुलेंस से जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply