DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राजनगर से बीजेपी प्रत्याशी का बयान:बोले-भाजपा परिवारवाद से कोसों दूर, कार्यकर्ताओं को मिलता है मौका

मधुबनी जिले के राजनगर से भाजपा प्रत्याशी सुजीत पासवान ने कहा है कि भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि ‘राजा का बेटा ही राजा नहीं होता’। उन्होंने बताया कि एक दलित परिवार के युवा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। पासवान ने कहा कि भाजपा नए लोगों को अवसर देती है और किए गए कार्यों पर लोग विश्वास करते हैं। राजनगर अनुसूचित क्षेत्र से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने खुशी व्यक्त की और मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने भाजपा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी में काम करने वालों को जगह मिलती है और किसी भी परिवार का व्यक्ति प्रत्याशी बन सकता है। यह भाजपा की नीति है। पासवान ने आगे कहा कि भाजपा परिवारवाद से कोसों दूर है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे कई नेताओं का उदाहरण दिया, जिनके दम पर देश आगे बढ़ रहा है।


https://ift.tt/41aY7SA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *