DniNews.Live

मंत्री सतीश शर्मा बोले-देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल:ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

बहराइच में भारत-नेपाल खेल महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बावजूद भारत में स्थिति सामान्य है और पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री शर्मा ने स्वीकार किया कि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में खरीदारी की बात सामने आई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में 60 दिनों का पेट्रोल और डीजल का स्टॉक मौजूद है। मंत्री ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय भारत एक दर्जन देशों से तेल आयात करता था, जबकि आज हम दुनिया के 40 से अधिक देशों से तेल का आयात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन 8 लाख लोगों को तेल उपलब्ध कराया जा रहा है। सतीश चंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि तेल की कालाबाजारी और ओवर-रेटिंग को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी या स्टॉक जमा करने का मामला सामने आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रयास विफल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें समाप्त हो चुकी हैं और सभी को आसानी से पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *