DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में घना कोहरा, 20 मीटर भी नहीं दिख रहा:दिन में हेडलाइट जलाकर चलानी पड़ी गाड़ियां, बारिश जैसी पड़ी ओस की बूंदें

लखनऊ में आधी रात से सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। 20 मीटर भी दिखाई नहीं दिया। गाड़ियां हेडलाइट जलाकर चलानी पड़ीं। ओस की बूंदें बारिश जैसी पड़ रही हैं। लेकिन दोपहर होते होते हल्की धूप निकल आई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। कोल्ड डे की स्थिति दिन में बनी रहेगी। आज सुबह करीब साढ़े सात बजे हल्की धूप निकली तो कोहरा और घना हो गया। गोमती नगर, सरोजनी नगर, जानकीपुरम, मलिहाबाद की विजिबिलिटी करीब 20 मीटर हो गई। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 98 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी रहा। दिन भर कोल्ड डे की स्थिति दिन में बनी रही। लखनऊ के मौसम की 5 तस्वीरें देखिए… 2-3 दिन में बढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर पूरे प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों के दौरान तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी और कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इससे ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट और कोहरे के घनत्व में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। लखनऊ की हवा हुई खराब लखनऊ में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI खराब श्रेणी 202 दर्ज किया गया। अलीगंज 297, तालकटोरा 292, लालबाग 216 के साथ ऑरेंज जोन में AQI रहा। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 150, गोमतीनगर 157 का AQI मॉडरेट लेवल में रहा। कुकरैल का AQI 99 के साथ में संतोषजनक स्तर पर रहा। रविवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ का औसत AQI 178 के साथ में मॉडरेट लेवल में दर्ज किया गया। लखनऊ में कोहरे के VIDEO…


https://ift.tt/rWfSbyn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *