DniNews.Live

बुलंदशहर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक:संगठन विस्तार पर चर्चा, 260 पूर्व सैनिक और वीर नारियां शामिल

बुलंदशहर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तहसील इकाई की मासिक बैठक कलश होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की, जिसमें जिला अध्यक्ष हरी प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में कुल 260 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया। इसमें संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस दौरान 56 नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई। संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह (सेना मेडल) और जिला मीडिया प्रभारी डी.के. तेवतिया को जिला अध्यक्ष हरी प्रकाश ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डी.के. तेवतिया ने दी। बैठक का समापन ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर संगठन सचिव रोहताश सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष श्याना अशोक कुमार, तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद गुलवीर सिंह, और मातृ शक्ति जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी सहित जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *