वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शनिवार शाम ‘संगीत संध्या उमंग’ का आयोजन किया गया। अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में हुए इस कार्यक्रम में गायिका पल्लवी मुखर्जी और विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी आत्मप्रकाश धर द्विवेदी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पल्लवी मुखर्जी ने एक से बढ़कर एक गीत और ग़ज़लें प्रस्तुत कीं। उनकी प्रस्तुतियों में ‘होश वालों को खबर क्या’, ‘आज जाने की जिद न करो’, ‘लग जा गले’, ‘अजी रूठ कर’, ‘मोह मोह के धागे’ और ‘कबिरा’ जैसे लोकप्रिय गीत शामिल थे। इस संगीतमय संध्या में संगतकारों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑर्गन पर राहुल, ढोलक पर सुनील, तबला पर डॉ. अवधेश, ऑक्टोपैड पर आशुतोष और गिटार पर सविक मुखर्जी ने सधी हुई संगत दी। कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह और पूर्व कुलपति प्रोफेसर पी.सी. पतंजलि ने कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या का संचालन संयोजक डॉ. अन्नू त्यागी ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सुरमयी संध्या का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply