प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर पचदेवरा गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पार करते समय हुई। मृतक छात्र की पहचान पचदेवरा निवासी राज यादव (12) पुत्र रामतौल के रूप में हुई है। राज दोपहर करीब 12 बजे बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकला था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवजी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना कर दी। परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरु की गई लेकिन घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करा दिया। इसके बाद शव को परिजन लेकर चले गए।
जानकारी के अनुसार करछना निवासी रामतौल मजदूरी करते है। उनके दो बेटे है। बड़ा बेटा राज कक्षा 7 का छात्र था। रविवार को वह करीब 12 बजे घर से सामान लेने के लिए पचदेवरा बाजार जा रहा था। वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी दिल्ली हावड़ा रूट पार करते समय वह अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। तभी परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लिखापढ़ी के शव को परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply