वाराणसी में शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विकास कुमार ने एक मुस्लिम परिवार के घर के बाहर पेशाब कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल विकास को एंबुलेंस से दीनदयाल अस्पताल लेकर गई, लेकिन अस्पताल गेट पर उतारते समय ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह रास्ते में ही कूदकर भाग निकला। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास फेज-2 में परिजनों ने किया हंगामा रविवार सुबह युवक के परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे को गायब कर दिया है। महिलाओं ने भी आक्रोश जताते हुए पुलिसकर्मियों से नोकझोंक की। पुलिस ने अपने बचाव में अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक खुद अपने एक साथी के साथ अस्पताल से बाहर निकल गया था। तलाश में जुटी पुलिस काफी देर तक समझाने के बाद परिजन शांत हुए और पूरे मामले की जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस की एक टीम फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस सुरक्षा के बावजूद युवक के फरार होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply