DniNews.Live

देवरिया के निजी स्कूल का वार्षिकोत्सव:स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र सम्मानित

देवरिया के न्यू कॉलोनी स्थित एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, भाजपा विधायक सुरेन्द्र चौरसिया और नगर पालिका अध्यक्ष गौरा बरहज श्वेता जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा। ‘मिट्टी के बेटे’ गीत पर छात्रों की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को प्रभावित किया। इस दौरान सभी ने खड़े होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान बीते शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्रेया सिंह को बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड, जबकि दिव्या त्रिपाठी और सरोज यादव को बेस्ट टीचर अवॉर्ड से नवाजा गया। सुल्ताना खान को कल्चरल एक्टिविस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, पत्रकारिता, राजनीति, चिकित्सा, व्यापार, न्याय और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को विद्यालय के निदेशक विपिन कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण कुमार राव, जिला संयोजक डॉ. शशिधर मिश्र, पत्रकार बृजेश चंद शर्मा, अजय कुमार मिश्र, ओमप्रकाश मणि, प्रियंका त्रिपाठी और चंदा राव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के निरंजन शर्मा, विजय शर्मा, विनीत शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, कमल शर्मा, धीरज यादव, मीरा पांडेय, सुकन्या वर्मा, अंकिता यादव, प्रज्ञा पांडेय, प्रिया मद्धेशिया, सुमन मौर्य, सुरेश सोनकर के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *