DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में घना कोहरा और शीत दिवस का अलर्ट:न्यूनतम तापमान पहुंचा 5°C, कई रेल ट्रेनें देरी से, फ्लाइट की उड़ानों पर भी असर

अयोध्या में ठंड ने एक बार फिर तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होकर कई स्थानों पर मात्र 1 मीटर तक सिमट गई, जिसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। कोहरे और ठंड का सबसे ज्यादा असर रेल और हवाई सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। अयोध्या से आने-जाने वाली करीब 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, अयोध्या एयरपोर्ट से जुड़ी दो उड़ानों के भी विलंब से पहुंचने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और हाईवे पर भी वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.5 डिग्री नीचे है। दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत और न्यूनतम 76 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण कोहरा लंबे समय तक टिके रहने की संभावना है। हवा की गति 1.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा दक्षिण-पश्चिमी दिशा से चली। कम रफ्तार की हवा के चलते ठंड और कोहरे का प्रभाव और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने और कुछ स्थानों पर शीतदिवस की स्थिति बनने की संभावना है। औसत तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा, जबकि हवा पश्चिमी दिशा से सामान्य गति से चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह और देर रात अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखने को कहा गया है।


https://ift.tt/YvRky1G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *