बांका के रजौन प्रखंड क्षेत्र के महागामा गांव में रविवार रात एक किसान की चार बीघा में तैयार धान की फसल और पुआल में आग लग गई। इस अग्निकांड में किसान को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद पीड़ित किसान का परिवार सदमे में है। जानकारी के अनुसार, महागामा गांव निवासी लगन देव शर्मा ने अपने खेत में धान की कटाई कर फसल को पुआल के रूप में पास ही जमा कर रखा था। अज्ञात कारणों से धान के पुआल में आग लग गई। अंधेरा होने के कारण शुरुआत में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। किसान और उसके परिजन उस समय अपने घर पर मौजूद थे। दर्जनों ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद जब खेत की ओर से आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, तो गांव में आग लगने की खबर फैल गई। सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा गया कि लगन देव शर्मा के धान के पुआल में भीषण आग लगी हुई थी। आग बुझाने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं दुर्भाग्यवश, घटनास्थल के पास आग बुझाने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीणों और किसानों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक चार बीघा धान का पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। पीड़ित किसान ने बताया कि वह बेहद गरीब है और इस बार अच्छी फसल होने से मुनाफे की उम्मीद थी, लेकिन आग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। किसान का पूरा परिवार गहरे सदमे में फसल जलने से किसान का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से सरकारी सहायता राशि की मांग की है। वहीं, उप प्रमुख गुड्डू राजा ने आगजनी की घटना की सूचना अंचलाधिकारी को देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
https://ift.tt/9MWimer
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply