बिजनौर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड बढ़ गई। घने कोहरे के कारण सड़कों और हाइवे पर दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर बिजनौर में भी महसूस किया जा रहा है, जिसके कारण ठंड में वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह मंगलवार से सर्दी का प्रकोप बढ़ा था। बुधवार को घना कोहरा छाया रहा, जबकि गुरुवार को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी। हालांकि, शुक्रवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और घना कोहरा छा गया। इसका असर शनिवार और रविवार को भी जारी रहा। शनिवार को पूरे दिन घना कोहरा और बादल छाए रहे, जिससे सूरज के दर्शन नहीं हुए। रविवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 30 मीटर से भी कम रह गई थी। लगभग दस बजे शहर से कोहरा छंटने लगा और धूप निकल गई। इसके बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। कोहरे के कारण आवागमन में काफी परेशानी हुई और वाहन चालकों को धीमी गति से हेडलाइट का उपयोग करना पड़ा। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने तथा कोहरा छाए रहने की आशंका है। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना द्वारा पिछले कुछ दिनों का मौसम डेटा इस प्रकार दर्ज किया गया है: 17 दिसंबर: अधिकतम 24.0°C, न्यूनतम 4.3°C 18 दिसंबर: अधिकतम 24.4°C, न्यूनतम 4.6°C 19 दिसंबर: अधिकतम 22.0°C, न्यूनतम 4.4°C 20 दिसंबर: अधिकतम 20.2°C, न्यूनतम 8.6°C, सापेक्षिक आर्द्रता 92% और 56% 21 दिसंबर: अधिकतम 22.8°C, न्यूनतम 6.8°C, सापेक्षिक आर्द्रता 90% और 58%
https://ift.tt/kF7oKfN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply